पिछले 1 महीने में तेजी से बदल रहे हैं समीकरण सपा जाटों की पहली पसंद लेकिन बीजेपी भी कम…

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक और ओपिनियन पोल सामने आया है। टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च टीम ने यह ओपिनियन पोल (Opinion Poll) किया है। इसी टीम ने पिछले महीने यानी दिसंबर में भी सर्वे किया था। दिसंबर और जनवरी के सर्वे में अन्य ओपिनियन पोल के मुकाबले कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 2017 के नतीजों से तुलना करें तो बीजेपी को नुकसान हो रहा है और सपा को बड़ा फायदा हो रहा है। लेकिन दिसंबर से तुलना करने पर स्थिति उलट जाती है।

सीएम योगी के गोरखपुर से लड़ने की घोषणा के बाद किया गया यह सर्वे बता रहा है कि उनके लड़ने से पूर्वांचल में बीजेपी का बड़ा फायदा हो रहा है। केवल पूर्वांचल ही नहीं पूरे यूपी में बीजेपी की सीटें बढ़ रही हैं। दिसंबर में किये गए ओपिनियन पोल की तुलना में अब बीजेपी को फायदा और सपा को नुकसान हो रहा है। सर्वे के अनुसार भाजपा को को 242-244 सीटें मिलती दिख रही हैं। सपा गठबंधन को 148-150 सीटें मिल सकती हैं। दिसंबर में हुए सर्वे में बीजेपी को 230 से 235 और सपा को 160-165 सीटें मिलती दिख रही थीं। यानी बीजेपी को पिछले महीने के मुकाबले करीब 12 सीटें ज्यादा मिल रही हैं। वहीं सपा की 12 सीटें कम हो गई हैं।

बसपा और कांग्रेस की सीटों में ज्यादा अंतर नहीं है। बीएसपी को पहले 3 से 7 सीटें मिल रही थीं जो अब 4-6 मिल रही हैं। इसी तरह कांग्रेस को पहले 3 से 5 सीटें मिल रही थीं और अब 3 से 7 मिलती दिख रही हैं। अन्य को पहले की तरह 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 42 और सपा को 37 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। बसपा को 13 और कांग्रेस के खाते में 4 प्रतिशत ही वोट आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री की पसंद
मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ अब भी नंबर वन पसंद बने हुए हैं। योगी को 38 प्रतिशत लोग सीएम देखना चाहते हैं। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 31 प्रतिशत लोगों ने सीएम देखने की इच्छा जाहिर की है। बसपा प्रमुख मायावती 13 और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केवल 6 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं।

Share
Now