सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसियों के निशाने पर करीब 50 कर्मचारी आ गए हैं, जिनकी संपत्ति और आय के बीच भारी अंतर मिलने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कई कर्मचारी पिछले 5 सालों में अचानक करोड़पति बन गए। उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और निवेशों की पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान अब तक करीब 2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं।अधिकारियों का दावा है कि कुछ कर्मचारियों की घोषित आय और वास्तविक संपत्ति में बड़ा अंतर मिला है। कई जगहों पर छापेमारी के दौरान जमीन, मकान, लग्जरी वाहन और अन्य कीमती संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। जांच एजेंसियां अब पैसों के स्रोत, संदिग्ध लेन-देन और संभावित भ्रष्टाचार के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस जांच की जद में और कौन-कौन आता है।
5 साल में करोड़पति बने कर्मचारी! जांच में 2 करोड़ कैश बरामद….






