Home / News / 36 घंटे की अवैध पुलिस अभिरक्षा पड़ी भारी, जयपुर थानाध्यक्ष निलंबित; एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा का बड़ा एक्शन……

36 घंटे की अवैध पुलिस अभिरक्षा पड़ी भारी, जयपुर थानाध्यक्ष निलंबित; एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा का बड़ा एक्शन……


बांका पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। अवैध बालू खनन मामले में एक व्यक्ति को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना करीब 36 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में रखने के आरोप में जयपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार पर गाज गिर गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बांका पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने बेलहर एसडीपीओ की अनुशंसा के आधार पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, अवैध बालू खनन से जुड़े एक मामले में संबंधित व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। आरोप है कि उसे नियमानुसार समय सीमा के भीतर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया और लगभग 36 घंटे बाद बंध पत्र पर मुक्त किया गया। मामले की जांच के बाद बेलहर एसडीपीओ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की।
इसके बाद बांका पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने कानून और विभागीय अनुशासन के प्रति अपनी सख्त कार्यशैली का परिचय देते हुए तत्काल प्रभाव से जयपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी का यह कदम साफ संदेश देता है कि पुलिस विभाग में नियमों की अनदेखी और मानवाधिकारों के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक सुशील राज को जयपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनसे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने की अपेक्षा की जा रही है।
बांका पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा की इस कड़ी कार्रवाई की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। यह कार्रवाई न केवल विभागीय जवाबदेही को मजबूत करती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि कानून के रखवालों को भी कानून के दायरे में रहकर ही कार्य करना होगा। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now