Home / News / बिहार पुलिस मेन्स ऐशोसिएशन बांका शाखा का चुनाव संपन्न

बिहार पुलिस मेन्स ऐशोसिएशन बांका शाखा का चुनाव संपन्न

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन बांका शाखा के चुनाव को लेकर काफी चहल पहल रही। इस चुनाव में जितने भी लोग अपना नामांकन किया उनके प्रतिद्वंदी कोई नहीं दिखा। इस प्रकार सिपाही राकेश कुमार को अध्यक्ष, पी टी सी गुड्डू कुमार को मंत्री, सिपाही कुमार विक्रम सिंह एवं सिपाही दीपू कुमार को उपाध्यक्ष, सिपाही रमेश कुमार को कोषाध्यक्ष , सिपाही शशि कुमार को संयुक्त मंत्री, सिपाही रोहित कुमार को केंद्रीय सदस्य एवं मोहम्मद साबिर आलम को अंकेक्षक बनाया गया। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी को निर्विरोध चुन लिया गया। इनके प्रतिद्वंदी के रूप में खड़ा होना किसी ने उचित नहीं समझा और इन सभी पदाधिकारी को खुलकर समर्थन किया। इसके लिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी गण बांका पुलिस परिवार का आभार प्रकट करता है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी के चेहरे पर विजय मुस्कान साफ झलक रही थी। रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now