Home / Updates / भारी क्षति से देहरादून के रास्ते डाइवर्ट कई बंद जाने से पहले समझ लीजिए रूट…..

भारी क्षति से देहरादून के रास्ते डाइवर्ट कई बंद जाने से पहले समझ लीजिए रूट…..

देहरादून में आपदा ने भीषण तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए देहरादून और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी जिलों में अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश जारी रह सकती है, जिससे भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं और बढ़ने की आशंका है।भारी बारिश से पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिस वजह से शहर में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने जनता से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक रूट्स पर संकेतक बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मसूरी जाने का रास्ता फिलहाल बंद रहेगा, वहीं विकासनगर से आने वाला ट्रैफिक धूलकोट और सिंघनीवाला मार्ग से होकर देहरादून शहर में प्रवेश करेगा।उधर, भाऊवाला, सुधोवाला और झाझरा से आने वाले वाहन बालाजी धाम से होकर बडोवाला मार्ग से शहर पहुंचेंगे। इसी तरह, देहरादून से विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई की ओर जाने वाले वाहनों को रागड़वाला तिराहे से डायवर्ट कर धूलकोट के रास्ते भेजा जाएगा। हिमाचल, चंडीगढ़ और पांवटा साहिब जाने वाले यात्रियों को भी सेंट जूड चौक-बडोवाला- विकासनगर मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना ज़रूरत यात्रा से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now