हाई कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टर कफील खान जेल से रिहा हो गए हैं। रिहा होने के बाद डॉ कफील ने न्यायपालिका का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने मथुरा जेल प्रशासन और योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टर कफील खान को मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया है। इससे पहले कफील खान की रिहाई पर रस्साकशी भी देखने को मिली। देर रात रिहाई को लेकर चला ड्रामा खत्म हो गया। 1 सितंबर को हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर की बेंच ने कफील पर लगाए एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) को भी रद्द कर दिया था। रिहाई के बाद डॉ. कफील ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अलीगढ़ प्रशासन की ओर से लगाए गए एनएसए को रद्द करते हुए डॉक्टर कफील को तत्काल जेल से ज़मानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया था। हालांकि देर शाम तक अलीगढ़ ज़िला प्रशासन की ओर से रिहाई संबंधी कोई ऑर्डर मथुरा जेल नहीं भेजे जाने से रिहाई अटकी हुई थी। मध्य रात्रि में मथुरा जेल पहुंचे रिहाई के ऑर्डर के बाद डॉ कफ़ील को रिहा किया गया। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सुबह ही रिहाई का आदेश कर दिया था।
हाईलाइट
डॉक्टर कफील खान आठ महीने बाद जेल से हुए आजाद
इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर जेल से हुई रिहाई
कहा- जुडिशरी का शुक्रगुजार इतना अच्छा आदेश दिया
कफील ने योगी सरकार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
जेल से रिहा डॉ. कफील खान ने STF का धन्यवाद किया कहा- ‘जुडिशरी का शुक्रगुजार, जो मुझे मारा नहीं।
