Home / Events / नगर पंचायत छुटमलपुर फतेहपुर में रेडी,ठेलो व मिष्ठान की दुकानों पर चल रहा घरेलु गैस सलेंडर,जिला पूर्ति विभाग सोया कुम्भकर्ण नींद

नगर पंचायत छुटमलपुर फतेहपुर में रेडी,ठेलो व मिष्ठान की दुकानों पर चल रहा घरेलु गैस सलेंडर,जिला पूर्ति विभाग सोया कुम्भकर्ण नींद

छुटमलपुर सहारनपुर

छुटमलपुर मे गैस की कालाबजारी जोरो सोरो पर
एक एक रेहडी पर रखे है तीन तीन सलेंडर आखिर ये आ रहे कहाँ से ब्लैक नही तो और क्या
1500से1800रूपये तक की जा रही गैस की कालाबाजारी
मिली जानकारी के अनुसार युं तो क्षेत्र में गैस को लेकर लम्बी लम्बी कतारो में लगकर क्षेत्र वासियो को घंटो घंटो लाइन में लगना पड़ रहा है क्या कभी किसी ने सोचा है ये किल्ल्त क्यों सामने आ रही है क्यों की क्षेत्र में लगी चाऊमीन,मोमोज,व मुर्गे की ठेलिया एवं मिष्ठान भंडारों पर बनने वाले मिष्ठान जो बन रहे हैं आखिर उनके लिए यह गैस सिलेंडर कहां से उपलब्ध हो रहे हैं क्योंकि एक-एक मिष्ठान भंडार पर कई कई सिलेंडर देखे जा सकते हैं अगर ये सिलेंडर कालाबजारी के नही है तो क्या है जो यूं तो घरेलू उपयोग के लिए हैं लेकिन मिष्ठानों पर लगातार चलते देखे जा रहे हैं जिसके कारण क्षेत्र में गैस की किल्ल्त नजर होती आ रही है अगर जिला पूर्ति विभाग इन मिष्ठानों एवं रेडी चाऊमीन मोमोज , व मुर्गे व चाय और मिस्ठानो की दुकानों पर छापेमारी करता है तो गैस की किल्ल्त खुद ही खत्म होती नजर आएगी लेकिन देखा जाए तो जिला पूर्ति विभाग इन सबको अनदेखी करते हुए कुंभ करण नींद सोया हुआ है या अब युं कहें की ये सब जिला पूर्ति विभाग की मिले भगत से चल रहा है अब देखना है क्या जिला पूर्ति विभाग इन सब पर क्या कार्यवाही कर इन सबसे निजात दिला पाएगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा

रिपोर्ट Naim.sagar

[post-views]
Share
Now