परिक्षेत्र सहारनपुर—-
।।आउटडोर परीक्षा निरीक्षण।।
आज दिनांक 28.03.2026 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय वर्मा के साथ रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद मुजफ्फरनगर में प्रचलित रिक्रूट आरक्षियों की आउटडोर परीक्षा का निरीक्षण किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान परीक्षा की समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं मानकों के अनुरूप परीक्षा संपादन कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा परीक्षा में सम्मिलित रिक्रूट आरक्षियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं परिश्रम के साथ परीक्षा देने हेतु प्रेरित किया।
➡️ आउटडोर परीक्षा के निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट Naim.sagar






