भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष ने की किसानों के परिजनों को 50- 50 लाख रुपये व सरकारी नोकरी …..

किसानों से की सहारनपुर पंचायत में 6 अक्टूबर को पहुंचने की अपील

सहारनपुर। कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है।

वही आज सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष अभिषेक काम्बोज ने अपने आवास पर किसान नेताओ से वार्ता करने के बाद मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर जुल्म की हर हद पार करने को उतारू है जिसका जीता जागता सबूत लखीमपुर खीरी है। अभिषेक काम्बोज ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द सहीद किसानों को 50- 50 लाख का मुआवजा व सरकारी नोकरी देने का काम करे वरना भाकियू तोमर प्रदेश भर में आंदोलन कर चक्का जाम करेगी। अभिषेक काम्बोज ने किसानों को महंगाई, तीनो कृषि काले कानूनों के खिलाफ सहारनपुर में 6 अक्टूबर को होने वाली पंचायत में किसानों से ज्यादा से ज्यादा पहुचने की अपील की।

सियासी उबाल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने के लिए निकलीं लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लखनऊ में धरने पर बैठे अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

इस दौरान बैठक में चौधरी सुदेश पाल, रईस मलिक, चौधरी आशीष, पारित उपाध्याय, विकास कंबोज, आरिफ मलिक, उस्मान, सचिन, सुनील, कांबोज, मोहसिन राव, भोला आदि मौजूद रहे।

Share
Now