Home / News / जिला कलक्टर ने मेडिकल कॉलेज के एसटीपी प्लान्ट का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने मेडिकल कॉलेज के एसटीपी प्लान्ट का किया निरीक्षण

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़, 15 जुलाई। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में आरयूआईडीपी के माध्यम से निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने एसटीपी प्लांट काी संपूर्ण कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए जनाना अस्पताल के साथ शीघ्र ही सम्पूर्ण मेडिकल कॉलेज व एसआरजी चिकित्सालय के मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण हेतु एसटीपी को जोड़ने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि इस एसटीपी प्लांट के बनने से पूर्व में जो मेडिकल वेस्ट खण्डिया तालाब में जा रहा था उस पर रोक लगेगी। इससे खंडिया तालाब को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।
उन्होंने उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण को प्लांट की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय पोरवाल, एसआरजी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा सहित संबंधित अधिकारी व संवेदक उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now