Home / News / सैजपुर आंगनबाड़ी केंद्र में जीविका दीदी द्वारा निर्मित पोशाक का वितरण…..

सैजपुर आंगनबाड़ी केंद्र में जीविका दीदी द्वारा निर्मित पोशाक का वितरण…..

बांका सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय, सैजपुर परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–162, सैजपुर में आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच जीविका दीदी द्वारा निर्मित पोशाक का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, बांका उपेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों को पोशाक वितरित की गई। उप विकास आयुक्त ने अपने करकमलों से बच्चों को पोशाक प्रदान की तथा उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का समुचित विकास ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका राकेश कुमार, जिला फार्म प्रबंधक चंदन कुमार, CDPO, बांका रश्मि रमण, BPM, जीविका कुमुद शंकर तथा ICDS के कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह की दीदियों की सराहना करते हुए बताया गया कि उनके द्वारा निर्मित पोशाक न केवल बच्चों के लिए उपयोगी है, बल्कि इससे महिलाओं के स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
बहुत जल्द ही जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी जीविका दीदी के माध्यम से पोशाक की आपूर्ति प्रारंभ की जाएगी। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now