Home / Updates / आदर्श धरणीधर विकास समिति की अध्यक्षता में विचार-विमर्श बैठक संपन्न…

आदर्श धरणीधर विकास समिति की अध्यक्षता में विचार-विमर्श बैठक संपन्न…

श्री धरणीधर गार्डन खानपुर में पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर श्री आदर्श धरणीधर विकास समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में समाज बंधुओ ने और अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करें बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज की कुर्तियों पर भी विचार किया गया जिसमें निर्णय लिया गया की शादी में प्री वेडिंग की जो प्रथा आयोजित की जाती है उसे बंद करने का निर्णय लिया गया शादी ब्याह में पहरावनी पर दिए जाने वाले कपड़ों की जगह लिफाफा देने का निर्णय लिया गया और दूल्हे के द्वारा शादी विवाह में दाढ़ी बनाकर बैठने का निर्णय लिया गया बैठक में आगामी 14 अगस्त 2025 को भगवान श्री धरणीधर जी के जन्म उत्सव के कार्यक्रम को मानने का निर्णय किया गया जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारणी का घटन किया गया जिसमें रामहेतार नागर वरिष्ठ अध्यापक खंडी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई साथ में उपाध्यक्ष पद पर बाबूलाल कटारिया कंवलदा, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश जी नागर गुरजेनी और अन्य सदस्य में बालमुकुंद नागर दे दिया, हंसराज नागर गाडरवाडा दुर्गालाल नागर वरिष्ठ अध्यापक महंदडी,महावीर नागर मुंडला ,सत्यनारायण नागर अध्यापक पनवाड़, भूपेंद्र नागर कंपाउंड भगवानपुर, अशोक नागर बनया, ओमप्रकाश नागर पूर्व सरपंच करनवास आदि लोगों को जिम्मेदारियां दी गई बैठक में खानपुर तहसील 84 गांव के समाज बंधु उपस्थित रहे और श्री धरणीधर गार्डन के एक साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया बैठक का संचालन जगदीश नागर पीटी आई कंवरपुरा मंडवान वालों के द्वारा किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now