Join Us

विकास खण्ड कड़ा, मूरतगंज एवं कौशाम्बी में विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया गया आयोजन

उत्तरप्रदेश/कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

     उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया है कि विकासखण्ड कड़ा के ग्राम केसरिया, ख्वजकीमई, बदलेपुर व विकासखण्ड मूरतगंज के ग्राम गौसपुर, चकताजपुर, हुसैनमई एवं विकासखण्ड कौशाम्बी के ग्राम मंहगूपुर, जगन्नाथपुर, मेड़रहा में तीन पालियों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह कार्यक्रम जनपद के 135 चिन्हित ग्रामों में दिनांक 12 जून, 2025 तक निरन्तर चलेगा। इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ डॉ0 अजय कुमार, डॉ0 मीनाक्षी सक्सेना, डॉ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को आय में वृद्धि करने हेतु उन्नत बीज शोधन, गन्ने के साथ सह फसली खेती, मिट्टी का स्वास्थ्य एवं उपचार, संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग, औद्यानिक फसलों का विस्तार, चारा उत्पादन तथा पशु जनित रोगों की रोकथाम और उनकी नस्लों के सुधार, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन एवं ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई द्वारा कम पानी से उन्नत खेती आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करके अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी कृषकों को प्रदान की। इस अवसर पर सतेन्द्र कुमार तिवारी उप कृषि निदेशक, कौशाम्बी द्वारा किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में एवं संतुलित उर्वरक के प्रयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में डॉ0 सन्तराम जिला कृषि अधिकारी, कौशाम्बी एवं सुरूचि विश्वकर्मा, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, मंझनपुर उपस्थित रहे।
Share
Now