Join Us

DELHI : आस्था के साथ खिलवाड़ छठ से पहले सफेद झाग में खोई यमुना….. फ़ेल हुए दिल्ली सरकार के दावे!

देश की राजधानी दिल्ली में छठ पर्व से पहले यमुना को साफ और स्वच्छ करने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा बीते दो दिनों से केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है।

बावजूद इसके जहरीला झाग कम होता नजर नहीं आ रहा. आज सुबह भी कालिंदी कुंज में यमुना नदी में बड़ी मात्रा में झाग नजर आया।

झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी नाव पर सवार होकर लगातार केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं।


छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं घुटने तक पानी में उतरकर सूर्य का अर्घ्य देती हैं।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यमुना के पानी के ऊपर सफेद झाग की परत ने छठ पर्व मनाने वाले पूर्वांचली लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री आतिशी मार्लेना ने गुरुवार को कहा था कि यमुना से जहरीले झाग को हटाने के लिए चल रहे प्रयास में फूड ग्रेड केमिकल्स का उपयोग शामिल है।

उन्होंने आगे दावा किया था कि जहरीला झाग अगले दो दिनों में गायब हो जाएगा. लेकिन उनका यह दावा हवा हवाई साबित होता नजर आ रहा है।

इंडस्ट्री से निकला कचरा मात्रा में भले ही कम हो, लेकिन सीवेज से निकले कचरे से ज्यादा खतरनाक होता है।

 ‘यमुना जिए’ अभियान के संयोजक मनोज मिश्र ने इस साल मार्च में बताया था कि ज्यादातर सरकारों का ध्यान महज सीवेज ट्रीटमेंट प्लान बनाने पर रहता है।

दिल्ली में भी सीवेज के अलावा इंडस्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी यमुना में ही जाता है, जिससे नदी दिन ब दिन नाले में तब्दील होती जा रही है।

Share
Now