Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दिल्ली सरकार का कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा……इस बार मिलेगा इतना बोनस

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले एक ओर बड़ा तोहफा दे दिया है।

इस बार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एलान करते हुए कहा कि दिवाली पर सरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को बोनस देगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली का मौसम चल रहा है। सरकार ने एलान किया है कि दिल्ली सरकार के सभी ग्रुप बी और सी ग्रेड के कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। जिसके लिए 56 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बोनस को देने में 56,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

दिवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारी नियमित किया गया। निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने तोहफा दिया। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ बनाया गया है।

इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन सभी प्रस्ताव को मंगलवार को सदन में पास किया गया।

Share
Now