दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं , कहा-अपनी ताकत दिखाएं, अपना सर्वश्रेष्ठ खेलें, पूरा देश आपके साथ

भारत ने जहां दो बार विश्व कप का खिताब जीता है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘विश्व कप फाइनल के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया लगातार 10 मैचों में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची है। इस मैच पर दुनिया भर के फैंस की नजरें बनी रहेंगी। भारत ने जहां दो बार विश्व कप का खिताब जीता है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच बार की विश्व चैंपियन रह चुकी है।

आज खेले जाने वाले महामुकाबले के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, हर भारतवासी दिल से यही प्रार्थना कर रहा है कि भारत फिर से विश्व विजेता बन जाए। आम जनता से लेकर नेता , अभिनेता तक हर कोई भारतीय टीम की जीत की कामना कर रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘विश्व कप फाइनल के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं। अपनी ताकत दिखाएं, अपना सर्वश्रेष्ठ खेलें, अपनी जीत की लय बनाए रखें और इतिहास बनाएं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।’

Share
Now