Join Us

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का नया शेड्यूल आज से होगा लागू, जानें किन फ्लाइट्स का बदला गया समय

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट पर आवागमन करने वाली फ्लाइट्स के लिए शरदकालीन शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल रविवार से लागू होगा।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट डायरेक्टर देवेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह से रात तक 18 विमान जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेंगे। सुबह 7:20 बजे एयर लाइंस का विमान दिल्ली से आएगा और 8 बजे पंतनगर के लिए रवाना होगा। इसके बाद स्पाइस जेट का विमान सुबह 8:10 पर दिल्ली से पहुंचेगा और 9:15 पर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। तीसरा विमान मुंबई से स्पाइसजेट का 8:35 पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आएगा और 9:15 पर मुंबई के लिए रवाना होगा। 9:05 पर इंडिगो एयरलाइंस का विमान दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंचेगा और 9:45 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। जबकि सुबह 9:10 पर एयर इंडिया का विमान हैदराबाद से आएगा और 10:10 पर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा।

इंडिगो का विमान 10:05 पर मुंबई से आएगा और 10:40 पर मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। एयर इंडिया का विमान 10:20 पर लखनऊ से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेगा और यही विमान 11:25 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। एयर इंडिया का विमान पंतनगर से 10:30 पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेगा और 11 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो का विमान 11:30 पर अहमदाबाद से पहुंचेगा और 12:10 पर अहमदाबाद के लिए उड़ेगा। एयर इंडिया का विमान 11:40 पर बेंगलुरु से उड़ान भरकर जौलीग्रांट पहुंचेगा और 12:35 पर हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो का विमान दिल्ली से 12:40 पर आएगा और 13:15 पर वापस जाएगा।

Share
Now