June 11, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

उत्तराखंड पुलिस के वो जियाले जिन्होंने आज पाई मुख्यमंत्री से शाबासी

पुलिस लाइन देहारदून में रैतिक परेड का आयोजन

सूबे की राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। साथ ही जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, द्वारा मान प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। और परेड का नेतृत्व तृप्ती भट्ट, कमाण्डेंट, एस0डी0आर0एफ0, द्वितीय कमाण्ड स्वप्न किशोर उप सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय व परेड एडज्यूटेन्ट विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, देहरादून के साथ किया गया । परेड में उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखाओं, टैªफिक पुलिस, नागरिक पुलिस, पी0ए0सी0, महिला पी0ए0सी0, कमाण्डो दस्ता, एस0डी0आर0एफ0 तथा सी0पी0यू0 आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक पूनम प्रजापति एवं आरक्षी फायर मनीष पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में सभी को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस अधिकारियो को सम्मानित किया  गया। जिसमें थाना राजपुर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मात्र 08 दिन के अन्दर किये गये अनावरण को उत्कृष्ठ अनावरण के पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया। उक्त घटना का कुशल एवं उत्कृष्ठ अनावरण करने वाली टीम श्वेता चौबे पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून,  एश्वर्य पाल निरीक्षक एस0ओ0जी0,  दिलबर सिंह नेगी थानाध्यक्ष नेहरूकालोनी,  मौहम्मद यासीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share
Now