Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

प्रियंका गांधी की चुनाव रैली में उमड़ी भीड़! प्रियंका के फ्लाइंग किसको लेकर लोगों में…..

म. प्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi इंदौर पहुंची हैं। इंदौर की विधानसभा एक में उन्होंने प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। रैली में लाखों की संख्या में शहर के लोग प्रियंका को देखने के लिए पहुंचे इसमें हर उम्र के लोगों ने भाग लिया।

रोड शो के दौरान प्रियंका पूरे समय लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहीं थी। रोड शो में एक जगह प्रियंका को कालेज के छात्र और छोटे बच्चे दिखे। उन्हें देखकर प्रियंका ने फ्लाइंग किस दिया।

सभी लोगों का ध्यान उन बच्चों पर चला गया। रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच भी टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में शामिल हो गईं।

प्रियंका ने कहा कि विधानसभा एक में गुंडागर्दी फैल रही है। इसे रोकने के लिए जनता को वोट देना होगा और कांग्रेस को चुनना होगा।

इससे पहले कांग्रेस Congress की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार दोपहर खातेगांव में भी जनसभा की। प्रियंका ने गांधी ने कहा पीएम मोदी ने कहा था करोड़ों रोजगार दिलवाएंगे।

अब चुनाव आ रहे हैं, तो तमाम वादे कर रहे हैं। कई सरकारी डिपार्टमेंट में नौकरी के पद खाली हैं। इस बीच इन लोगों ने भर्ती की परीक्षा में भी घोटाला किया। इस प्रदेश में जितने घोटाले हुए है, शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हुए हैं।उन्होंने कहा कि यहां के किसान रो रहे हैं, महंगाई बढ़ गई है।

प्रियंका ने कहा कि मप्र आरएसएस की प्रयोगशाला है। धर्म में सभी की आस्था है राजनीति में सबसे बड़ा मकसद विकास होना चाहिए। यदि नेता आपको वादा करता है और उसे पूरा नहीं करता है, तो उसे खदेड़ दो। ये लोग राजनीति में जनता को लूटने आए हैं।

अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने भेज देते हैं। जनता जाए भाड़ में। रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में शामिल हो गईं। मंच पर फूल फेंकने वाले 4 या 5 लोग चढ़े थे।

Share
Now