Home / Updates / यात्रियों से भरी वोल्वो बस में लगी भयंकर आग, 2 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे…

यात्रियों से भरी वोल्वो बस में लगी भयंकर आग, 2 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे…

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस में आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है जबकि 12 लोग घायल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना में घायल लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

शुरुआत में यह जानकारी आ रही थी कि बस की खिड़की से कूदकर 10-12 लोगों ने अपनी जान बचाई जबकि 20 से ज्यादा लोग फंसे हुए थे। उधर, सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया। फंसे हुए लोगों को बस से निकाला गया है जबकि बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई है।

आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। यह हादसा रात 9 बजे 32 माइलस्टोन बिल्डिंग के सामने हुआ है। बता दें कि वॉल्वो की टूरिस्ट बस अक्सर लोग रात के वक्त सफर करते हैं जिसमें कई स्लीपर बस भी होती है। अभी यात्रियों को लेकर भी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

[post-views]
Share
Now