मध्यप्रदेश और राजस्थान में बच्चों की सेहत को लेकर बड़ी चिंता सामने आई है। मध्य्प्रदेश में मरने वाले बच्चो की संख्या 9 बच्चो की मौत हो चुकी है. जाँच में पाया गया कि ये हालत कफ सिरप पिने के बाद हुए है। इनमे से 5 बच्चो ने वही कप सिरप पिया था, जिसे सरकार ने अब बैन कर दिया है। Coldrif और Nextro-DS.सिरप लेने की पुष्टि हो रही है। जिसे देखते हुए सभी प्राइवेट डॉक्टर्स को एहतिहात बरतने की सलाह दी जा रही है। वायरल मरीज आने पर उन्हें सीधे सिविल अस्पताल में भेजने के निर्देश दिय गए है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, जिन कफ सिरप को बैन किया गया है, उनमें हानिकारक रसायन की मौजूदगी पाई गई। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि माता-पिता इन दवाओं को भूलकर भी बच्चों को न दें, वरना उनके जीवन पर खतरा मंडरा सकता है।
फिलहाल सरकार ने सभी जिलों को आदेश दिया है कि मेडिकल दुकानों से तुरंत इन दवाओं को हटाया जाए और लोगों को इनके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए।
माता-पिता से अपील:
बच्चों को कोई भी सिरप देने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
बिना पर्ची के दवा खरीदने से बचें।
अगर बच्चा दवा खाने के बाद असामान्य लक्षण दिखाए तो तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं।






