Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दिल्ली में कम हुई कोरोना की रफ्तार-जानिए- 24 घंटे में सामने आए कितने नए कोरोना केस…

  • देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1075 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.
  • इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,30,606 हो चुकी है.
  • वह पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करो ना संक्रमण के चलते 21 लोगों की जान गई है

नई दिल्ली/ राजधानी दिल्ली में  (Coronavirus) का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। वहीं इस वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। (Delhi Government) हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राजधानी में 1,075 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं।

इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,30,606 हो गई है। वहीं एक दिन में 21 लोगों ने अपनी जान गवां दी। जबकि 24 घंटों में 1,807 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

राजधानी में कुल 12,657 एक्टिव केस
बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल 3,827 हो गई। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,14,875 पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 11,904 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है। 

दिल्ली में अब तक 9,46,777 सैंपलों की जांच
वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे में 5,032 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। 12,501 टेस्ट रैपिड एंटिजन टेस्ट किट द्वारा किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 9,46,777 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। वहीं प्रति मिलियन पर 49,830 का टेस्ट किया जा रहा है। दिल्ली में कटेंमेंट जोन की कुल संख्या 714 है। 24 घंटे में कंट्रोल रूम में कुल 316 कॉल रिसीव किए गए। कोविड एंबुलेंस के लिए 901 कॉल आई

Share
Now