Home / News / आदिवासी सेवा सहकारी समिति भैसमा में सहकारी सप्ताह का आयोजन

आदिवासी सेवा सहकारी समिति भैसमा में सहकारी सप्ताह का आयोजन

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
भैसमा//आदिवासी सेवा सहकारी समिति भैसमा में 29 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले सहकारी सप्ताह का भव्य शुभारंभ सतरंगी सहकारी ध्वजारोहणकर किया गया। सहकारी सप्ताह केंद्र एवं राज्य शासन की सहकारिता को बढ़ावा देने एवं सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश के सहकारी समितियां में आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज आदिवासी सेवा सहकारी समिति भैसमा में सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस सहकारी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव के द्वारा किया गया ध्वजारोहण के समय पूर्व विधायक श्री श्यामलाल कंवर, जनपद सदस्य श्री भूपेंद्र सिंह कंवर, ग्राम के सरपंच श्री संजय कंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री सरमन सिंह कंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री योगेंद्र कौशिक भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी कंवर, सहकारी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य श्री दिलीप कौशिक , सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्रीमती सुभद्रा सिदार ,समिति प्रबंधक तुलेश्वर कौशिक समिति के कर्मचारी उमाकांत लहरे,गोवर्धन पटवा ,भाव सिंह कंवर, उदय सिंह कंवर एवं सभी समिति क्षेत्र से आए किसान भाई उपस्थित रहे सर्वप्रथम भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के पहले तैलचित्र पर पुष्प वंदन कर सहकारी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण के पश्चात सहकारिता के नारे लगाए गए और सहकारी गीत का सहसम्मान गायन किया गया इसके पश्चात प्रथम दिवस समिति प्रबंधक तुलेश्वर कौशिक के द्वारा उपविधि का वाचन किया गया और सहकारिता के सिद्धांत एवं सहकारी ध्वज जो सतरंगी ध्वज इंद्रधनुषी रंग के बारे में सातों रंगों का महत्व को किसान भाइयों को बताया गया। मंचस्थ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव के द्वारा सहकारिता के जो उद्देश्य हैं उसके बारे में बताया गया और किसान भाइयों को अधिक से अधिक उनके आर्थिक समृद्धि के लिए सहकारिता से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया , मंचस्थ अतिथि श्री श्यामलाल कंवर ,सरमन सिंह कंवर, सहकारिता अधिकारी समिति सुभद्रा सिदार द्वारा भी सहकारिता संबंधित इस जन आंदोलन एवं सहकारी सप्ताह के बारे में किसान भाइयों को बताया गया ,समिति प्रबंधक तुलेश्वर कौशिक द्वारा नए किसान को जोड़ने के लिए सदस्य बनने के लिए आए हुए सभी किसान भाइयों को प्रेरित किया गया। कि वह जितने से अधिक हो सके जिन किसान भाई जो अभी तक समिति के सदस्य नहीं बने हैं ऐसे किसान भाइयों को आप लाकर समिति का सदस्य बनाए और सहकारिता को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now