Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

CM आतिशी समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी की साजिश, AAP का बड़ा दावा…

आपको बता दे की दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वे आप के नेताओं को गिरफ्तार करने की साजिश रच रहे हैं। वही, आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को भी गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है।

इस बीच, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जल्द ही आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारेगी। केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि भाजपा दिल्ली चुनाव हार रही है, इसलिए वे आप के नेताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, आप ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने उस व्यक्ति को टिकट दिया है जिसने संसद में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now