Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची- इन दिग्गजों को मिली जगह…..

  • बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बड़ी जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
  • इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है। 

(पटना )नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में चुनावी रणनीति तैयार होने के बाद अब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने 30 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का भी नाम शामिल किया गया है।

जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक की लिस्ट

Ej-Bc95UcAIv7Yz

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

Share
Now