Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएगी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी- यह रही दो बड़ी वजह- जानिए….

  • दिल्ली सहित देशभर में चल रहा है किसान आंदोलन।
  • जिसके चलते कांग्रेस अध्यक्षा ने लिया बड़ा फैसला।
  • नहीं मनाएंगे जन्मदिन
  • हर साल 9 दिसंबर को मनाती है जन्मदिन,

नई दिल्ली:कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। किसानों द्वारा आज ‘भारत बंद’ बुलाया गया है। यह बंद देशभर में सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक रहेगा। भारत बंद के निर्णय को कांग्रेस समेत कई अन्य पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है।

9

अब इसी सिलसिले में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी हर साल अपना जन्मदिन 9 दिसंबर को मनाती हैं, लेकिन इसबार वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। उन्होंने यह फैसला देशभर में चल रहे कृषि आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए लिया है। 

इन पार्टियों का है समर्थन

कांग्रेस, एनसीपी, वामदल, शिवसेना, सपा, अकाली दल, राजद समेत 18 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भारत बंद को समर्थन दिया है। उनके अलावा 10 केंद्रीय ट्र्रेड यूनियन ने नैतिक समर्थन दिया है। साथ ही, रेलकर्मियों के संगठन बैंक यूनियन, व्यापारियों की कई संस्थाएं दिल्ली-एनसीआर में मंडी समितियां, वकीलों के कुछ संगठन, खाप पंचायतों ने समर्थन दिया है। 

बता दें, सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत कई बॉर्डर पिछले कुछ दिनों से बंद हैं। अब इस आंदोलन का असर न सिर्फ यात्रियों पर पड़ रहा है, बल्कि फल-सब्जी के दाम भी बढ़ने लगे हैं। 

कोविड-19 भी है एक वजह

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भी सोनिया गांधी अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। भारत में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 96 लाख 77 हजार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 32,981 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 96,77,203 हो गई है। इस दौरान 391 लोगों की मौत हो गई है।

Share
Now