Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की कार्यकर्ताओं से अपील- लोकतंत्र के लिए बुरा दौर-जनता के लिए करें….

  • कांग्रेस फिर से जनता के बीच अपनी खोई हुई साख पाने की कोशिश कर रही है।
  • हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में किसान आंदोलन चला था।
  • इसके बाद रविवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं ने बैठक की।
  • इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी के नेताओं को जनता के मुद्दों के लिये संघर्ष करने को कहा। साथ ही, उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि लोकतंत्र ‘‘सबसे मुश्किल समय” से गुजर रहा है। सोनिया गांधी ने l अध्यक्षता में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की एक बैठक में पार्टी के नेताओं से यह अपील की।

बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सोनिया जी ने हर किसी से जनता के मुद्दों के लिये संघर्ष करने और उनकी दशा बेहतर करने की अपील की है, क्योंकि हमारा लोकतंत्र सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ” यह बैठक खासा मायने रखती है क्योंकि यह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुई है। साथ ही, मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों (पर उपचुनाव) सहित विभिन्न राज्यों में होने जा रहे उपचुनावों से पहले हुई है।

कांग्रेस नये कृषि कानूनों को केंद्र द्वारा पारित कराये जाने का मुद्दा, उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार एवं उसकी मौत का मामला, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति और देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति से जुड़े मुद्दे जोर-शोर से उठा रही है। पार्टी नये कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन भी कर रही है।

Share
Now