Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर का पद से इस्तिफा, थाम सकती है बीजेपी का हाथ

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर  के पार्टी छोड़ने की खबरें तेज हो गई हैं। खुशबू सुंदर  कांग्रेस  का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम सकती हैं। उन्होंने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्‍तीफा भी दे दिया है। खुशबू को राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाए जाने की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने दी है। पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे के बाद खुशबू सुंदर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा। चिट्ठी में खुशबू सुंदर ने पार्टी के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में बड़े पदों पर बैठे लोग दूसरे लोगों को दबाने की कोशिश करते है।

दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद से ही उनके और पार्टी के बीच खटास पैदा हो गई थी। कुछ दिन पहले उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस से अलग राय दी। जिसमें पार्टी से उनकी नाराज़गी साफ दिख रही थी।  बता दें कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू ने 2014 में कांग्रेस जॉइन की थी। इससे पहले खुशबू द्रमुक में थीं। वह 2014 से अब तक करीब छह साल कांग्रेस के साथ रही हैं।  

Share
Now