Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद का हार्ट अटैक से अचानक निधन! राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता…..

देश में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पंजाब में यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का हो गया है। लुधियाना के पास जारी यात्रा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। फिलहाल रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र नहीं है कि उन्हें हार्ट अटैक किन कारणों से हुआ, पर विशेषज्ञों का मानना है कि संभवत: भीषण ठंड इसका कारण हो सकती है।

सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज रोक दी गई है। राहुल गांधी समेत तमाम नेता सांसद के घर के लिए रवाना हो गए हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले से ही ठंड के इस मौसम में हृदय स्वास्थ्य की जटिलताओं को लेकर अलर्ट करते रहे हैं। भीषण ठंड के कारण हृदय गति बढ़ने और दिल का दौरा-स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

ठंड के कारण हृदय गति बढ़ने की समस्या

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद को अचानक दिल की धड़कन बढ़ने की समस्या हुई थी। अमर उजाला से बातचीत में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विभव सिंह कहते हैं, ठंड में हृदय की सेहत को लेकर सभी को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है, विशेषकर 50 से अधिक आयु या जिन लोगों को पहले से ही हृदय रोगों की समस्या रह चुकी है, ऐसे लोगों के लिए गिरता तापमान गंभीर समस्याकारक हो सकता है।

ठंड का मौसम के कारण स्वाभाविक तौर पर शरीर की ऊष्मा कम हो जाती है, इसलिए आपको गर्म रखने के लिए हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ठंड में रक्त वाहिकाएं संकरी हो जाती हैं जिससे हृदय को मस्तिष्क और अन्य प्रमुख अंगों में रक्त पंप करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ती है, यह स्थिति हृदय गति बढ़ा सकती है। इस स्थिति में दिल का दौरा पड़ने की खतरा भी बढ़ जाता है।

Share
Now