पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है। सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2015 को जलालाबाद थाना सदर की पुलिस ने आठ व्यक्तियों को हेरोइन और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्तियों में कपूरथला के एक आरोपी की सिफारिश उस समय सुखपाल खैरा ने की थी।
बाद में सुखपाल सिंह खैरा को भी केस में आरोपी बना दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, खैरा ने सुप्रीम कोर्ट से यह केस जीत लिया था, लेकिन अभी इसकी अधिकारीकी पुष्टि नहीं हुई है।