Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

पूर्व मुखिया विशो के निधन पर शोक

रिपोर्ट- चंद्रकीशोर पासवान
बखरी/बेगूसराय/राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष,बखरी पूर्वी के पूर्व मुखिया विश्वनाथ यादव उर्फ विशो का निधन सोमवार को हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे।इनका निधन इलाज के दौरान पटना में हुआ।निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।विशो यादव एक बार खुद एवं दो बार उनकी पत्नी किरण यादव मुखिया निर्वाचित हुए। फुटबॉल बखरी टाउन क्लब के लंबे समय तक कप्तान रहे। निधन के खबर पर सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी,आरएसएसके मनोरंजन वर्मा,जनपहल के संयोजक विकास वर्मा,जयदेव संयाल,राजद प्रखंड अध्यक्ष राजाराम रजक,मो अली राज, भाजपा नेता नीरज नवीन, अधिवक्ता गौरव कुमार, शिक्षक कौशल यादव,कौशल किशोर क्रांति, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष साहू, नवचेतना मंच के शरतचन्द्र ठाकुर आदि ने शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये।

Share
Now