अखबार के हॉकर का निधन से शोक चंद्रकीशोर पासवान की रिपोर्ट बखरी/बेगूसराय। समाचार पत्रों को साईकिल से जन जन तक पहुंचाने वाले अखबार के हॉकर सुधाकर झा का बीती रात निधन हो गया। अस्सी वर्षीय श्री झा बीते छह दशक से बखरी बाजार सहित सम्पूर्ण इलाके में विभिन्न समाचार पत्रों का वितरण करते व करवाते रहे थे अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यहां की तीन पीढ़ियों को अखवार पढ़ाया है। वे जिले के सर्वाधिक पुराने व प्रमुख एजेंट थे। आज भी उनका परिवार अपने पिता की परम्परा का निर्वहन कर रहा है।उनके निधन की खबर से क्षेत्र में अखबार के पाठकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, राजनीतिक समाजिक कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। इधर बखरी पत्रकार ने भी सुधाकर झा के निधन पर शोक जताया है । इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, पूर्व मुखिया मधुसूदन महतो, पूर्व लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, उपमुखिया अजीत महतो,पत्रकार संघ के,अनुमंडल अध्यक्ष सुमन झा, राजेश अग्रवाल, विकास वर्मा, प्रशांत सोनी,अमरनाथ ठाकुर,गौरव कुमार, विकास मिश्रा,,अमित पोद्दार,चन्द्रकिशोर पासवान, नेहा कुमारी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अखबार के हॉकर का निधन से शोक….
