Home / News / जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री

जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//कलेक्टर जनदर्शन में आज पुरानी बस्ती, रानी रोड निवासी श्रीमती सुप्रिया मतवानी ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पुत्री के लिए स्कूल ड्रेस, कॉपी-पुस्तक एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीद पाने में असमर्थता व्यक्त की।
श्रीमती सुप्रिया ने बताया कि उनकी पुत्री इस शैक्षणिक सत्र में इम्प्रेसिव मॉन्टेसरी प्ले स्कूल, पुरानी बस्ती में केजी-1 कक्षा में अध्ययन करेगी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वे बच्ची के लिए गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में कठिनाई महसूस कर रही थीं। उन्होंने प्रशासन से सहयोग की मांग की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्रीमती सुप्रिया की बच्ची के लिए स्कूल गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग तथा जूते सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
प्रशासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से श्रीमती सुप्रिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह पहल शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता एवं राहत प्राप्त हो सके।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now