Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

CM योगी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाला गिरफ्तार, VIDEO…

  • नोएडा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  • इस पर आरोप है कि इसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
  • इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
  • जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। नोएडा पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कुर्बानी देने की बात कही थी। इसके साथ ही सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणी भी की थी।

पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 39 पर मामला दर्ज किया गया। इस वीडियो में एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहा था। उस व्यक्ति ने वीडियो में अलगाववादी और भड़काऊ बातें करके प्रदेश और देश में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने और साम्प्रदायिक सौहार्द को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया था।

पश्चिम बंगाल का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी शेख अताउल के रूप में हुई है। वह फिलहाल दिल्ली के शाहीन बाग के अब्दुल फजल एन्क्लेव में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसका परिवार बांग्लादेश की सीमा से कुछ दूरी पर मालदा के बराल गांव में रहता है। वह काफी समय से शाहीन बाग में रह रहा है।

Share
Now