दिल्ली के विवेक विहार में देर रात 6 फ्लैटों में आग लगने की खबर सामने आयी है। करीब सुबह 3 :47 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली। दमकल विभाग की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है, इस बीच कई लोगों के फसने की खबर मिली है , आग इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों में लगी थी। पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया है ,इस फ्लेट में करीब 8 परिवार रहते है। राहत और बचाव कार्य के दौरान 10-15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें से दो लोग मामूली रूप से घायल हुए और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर 12 दमकल गाड़ियां तैनात रहीं और फिलहाल मामले की जांच जारी है।इस घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है और स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं तथा सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। साथ ही हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।
मृतकों की पहचान
- अरविंद पुत्र छोटे लाल, निवासी बी 13, दूसरी मंजिल, विवेक विहार, आयु 60 वर्ष 2. अनीता जैन, पत्नी अरविंद जैन, आयु 58 वर्ष 3. निशांत जैन, पुत्र अरविंद जैन, आयु 35 वर्ष 4.अंचल जैन, पत्नी निशांक जैन, आयु 33 वर्ष 5.मास्टर आकाश जैन, पुत्र निशांक जैन, आयु 1.5 वर्ष 6 .शिखा जैन, पत्नी नवीन, आयु 45 वर्ष 7 .नितिन जैन, आयु लगभग 50 वर्ष 8 .शैले जैन, आयु लगभग 48 वर्ष 9 .सम्यकन जैन, आयु लगभग 25 वर्ष। साथ ही घायल व्यक्ति नवीन जैन ,48 वर्ष की सूचना मिली है.
रिपोर्ट – किरन






