सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे गोपेश्वर अस्पताल, मरीजो का जाना हाल तो,मृतकों को दी श्रद्धांजलि……….

चमोली हादसे के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। जंहा उन्होंने मरीजों से हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

साथ ही सीएम धामी ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शवों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हु।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।

Share
Now