ब्यूरो संजय मिश्रा जिलाधिकारी चित्रकूट के कार्यालय ज्ञाप संख्या 3184/एस०टी० आर०ए०/निरीक्षण/2025-26 दिनांक 03.01.2026 के अनुपालन में अरूण कुमार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट की अध्यक्षता में आज दिनांक-13.02.2026 को विकास खण्ड कर्वी की ग्राम पंचायत रानीपुर खाकी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। धर्मेन्द्र कुमार ए०डी०ओ० पंचायत कर्वी डॉ० कुलदीप सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, लव सिंह, राजस्व कानूनगो, पंकज कुमार लेखपाल, मानसिंह ग्राम सचिव जनार्दन पटेल ग्राम प्रधान तथा अन्य कर्मचारीगण तथा ग्रामीण उपस्थित रहें। चौपाल में ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर निस्तारण किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्राम प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धवस्था पेशन योजना आदि योजनाओ के बारे में ग्रामवसियों को बताया गया। उपस्थित लेखपाल द्वारा ग्राम खतौनी को पढकर सुनाया गया, जिसमें ग्रामवासियो द्वारा मृतक व्यक्तियों की वरासत उनके जायज वारिसानो को किये जाने हेतु बताया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट द्वारा लेखपाल व कानूनगो को वरासत के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।






