Home / News / चित्रकूट -अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को निर्विघ्न….

चित्रकूट -अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को निर्विघ्न….

*ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट – आज दिनांक 13 फरवरी, 2026 को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) चित्रकूट की अध्यक्षता में समय अपरान्ह 01:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार सोनेपुर, चित्रकूट में उ०प्र०, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के निर्विघ्न, नकलविहीन, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में बैठक / प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसमें निम्नांकित अधिकारी उपस्थित रहें:-1. अपर पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट।2. उप जिलाधिकारी, कर्वी/मऊ/मानिकपुर/राजापुर (जोनल मजिस्ट्रेट), चित्रकूट।3. सौरभ यादव, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट (पर्यवेक्षक, कन्ट्रोल रूम बोर्ड परीक्षा-2026)।4. मुख्य चिकित्साधिकारी, चित्रकूट।5. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट।6. सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, चित्रकूट।7. अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विभाग, चित्रकूट।8. क्षेत्रीय प्रबंधक, उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम, चित्रकूटधाम मंडल।9. जिला पंचायतराज अधिकारी, चित्रकूट।10. अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, चित्रकूट।11. समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, परीक्षा वर्ष-2026112. समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026।13. समस्त सचल दल प्रभारी, बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026।14. उप नियंत्रक / प्रधानाचार्य, चित्रकूट इण्टर कालेज कर्वी, चित्रकूट। (संकलन केन्द्र वर्ष 2026)15. समस्त केन्द्र व्यवस्थापक, बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 |उक्त बैठक में 18 फरवरी, 2026 से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित हो रही परिषदीय परीक्षाओं के परीक्षा केन्द्रों पर सभी मूलभूत व्यवस्थाएं यथा-साफ सफाई, शौचालय, शुद्ध पेयजल, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था, सी०सी०टी०वी० कैमरा एवं स्ट्रांग रूम को निर्धारित मानक के अनुसार व्यवस्थित करने एवं परीक्षा को शासन की मंशानुरूप सम्पन्न कराने हेतु समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विशेष रूप से स्ट्रांग की सुरक्षा, परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा, संकलन केन्द्र, उत्तरपुस्तिकाओं को संकलन केन्द्र तक पंहुचाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के भी निर्देश प्रदान किये गये है। डॉ० सनत कुमार द्विवेदी, प्रभारी कन्ट्रोल रूम द्वारा जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों की समस्त तैयारियां उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण तथा उनका रख-रखाव, प्रश्नपत्रों की प्राप्ति एवं स्ट्रांग रूम में नाइट विजन कैमरे के साथ 24X7 घण्टे सी०सी०टी०वी० कैमरे की निगरानी में चारो डबल लॉक आलमरियां प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली, अवशेष प्रश्नपत्र, बण्डल स्लिप, रिजर्व सेट को रखने, स्ट्रांग रूम एवं डबल लॉक आलमारियों को खोलने उनको सील किये जाने तथा चाबियों को रखने एवं पूरी परीक्षा प्रक्रिया के साथ जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के उत्तरदायित्वों को विस्तार के साथ अवगत कराया गया।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), चित्रकूट द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु तैनात अधिकारियों को ससमय सभी केन्द्रों की तैयारियों की पूर्णतः सी०सी०टी०वी० की निगरानी तथा निरन्तर भ्रमणशील रहते हुये अपने केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया है।अन्त में रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक, चित्रकूट द्वारा परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों / अधिकारियों से पूर्ण सहयोग करने का आग्रह करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now