चित्रकूट मानिकपुर*उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों व गोवंशो के भरण-पोषण हेतु भारी भरकम बजट उपलब्ध कराने के बावजूद भी अन्ना गोवंशो के भरण-पोषण व संरक्षण में मुख्यालय से लेकर गांव कस्बों तक जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि की लापरवाही क्यों ? राष्ट्रीय राज्य मार्ग में हुआ भीषण एक्सीडेंट, जिसमें अज्ञात वाहन ने बेजुवान गौवंशो को मारी ठोकर जिसमें आधा दर्जन गौवंशों का हुआ बुरा हाल
मामला चित्रकूट जनपद के बगरेही ग्राम पंचायत के लालापुर स्तिथ राज्य मार्ग का है। ग्रांमीणो की मानें तो जिसमें छःगौवंश दम तोड दिया जहां सड़क का मंजर देख लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। आखिर इस बडी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन चित्रकूट संज्ञान लेकर करना चाहिए ठोस कार्यवाही। आखिर सीएम के सख्त निर्देशों के बावजूद भी लापरवाही करने वालों पर नहीं की जा रही ठोस कार्यवाही जो अपने आप पर स्वयं एक बड़ा सवाल है। ऐसे ही आखिर कब तक बेगुनाह गोवंशों की जाने जाती रहेंगी इनका जिम्मेदार कौन है, जनपद चित्रकूट की जनता जानना चाहती है। जब की इन गोवंशों के जिम्मेदार मानिकपुर ब्लॉक अंतर्गत बगरेही प्रधान व सचिव हैं। जिनके ऊपर प्रशासन को ठोस कार्यवाही करनी चाहिए।
चित्रकूट -प्रधान व सचिव की गैरजिम्मेदाराना हरकत का शिकार वेजुवान ,जिला प्रशासन से ठोस कार्यवाही की मांग






