Home / News / चित्रकूट -थानाध्यक्ष पहाड़ी पुलिस टीम ने नाबालिक से दुष्कर्म के दो वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

चित्रकूट -थानाध्यक्ष पहाड़ी पुलिस टीम ने नाबालिक से दुष्कर्म के दो वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो संजय मिश्रा
पहाड़ी/ चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण सिंह व उनकी टीम द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म करने के दो वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि थाना पहाड़ी निवासी एक वादी द्वारा थाना पहाड़ी पर सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री दिनाँक 04/03/26 शाम के समय शौच क्रिया के लिए बाहर खेतों की तरफ गयी थी। उसी समय सुनील पुत्र चुन्ना रैदास मौके पर पहुंचा और उनकी पुत्री को पीछे से पकड कर दुष्कर्म किया। इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 44/26 धारा 127(2),65(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष पहाड़ी को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज दिनाँक 11.03.2026 को थाना पहाड़ी पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील और दिलीप दोनों को गिरफ्तार किया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now