Home / News / चित्रकूट:-विश्व पर्यावरण दिवस “एक पेड़ माँ के नाम” के अवसर पर एसपी ने किया वृक्षारोपण

चित्रकूट:-विश्व पर्यावरण दिवस “एक पेड़ माँ के नाम” के अवसर पर एसपी ने किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट:-संजय मिश्रा express news

चित्रकूट:- पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चित्रकूट के वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कर जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधें लगाने की अपील की गयी ।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाए और जो पौधे लगाए जाएं, उनकी उचित देखभाल भी करना होगा, तभी विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सफल माना जाएगा । पौधरोपण करना एवं उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधे जब बड़े होते हैं, तो फल, फूल एवं छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन भी देते हैं। उन्होनें कहा कि सभी नागरिकों को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होनें जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग प्रतिज्ञा करे कि इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही उनकी उचित देख-भाल करेंगे।
इस अवसर पर जिला वन अधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम,अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह,क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल,प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण,पीआरओ प्रदीप पाल सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now