चित्रकूट – नवागंतुक जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील कर्वी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है उस समस्या के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए ताकि समस्या ग्रस्त व्यक्ति निस्तारण से संतुष्ट हो सके।
इस अवसर पर जनसामान्य की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/ प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण, शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधित विवादों को राजस्व/ पुलिस की संयुक्त टीम मौके जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किए कि सभी अधिकारी समय से अपने कार्यालय में पहुंचे एवं जनसुनवाई करें । जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी आईजीआरएस को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय से कराएंगे किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जन शिकायत कर्ता आते हैं उनके साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए एवं उन्हें अच्छे से समझाएं ।उन्होंने कहा कि शासन स्तर से कोई भी प्रकरण पेंडिंग है तो मुझे अवगत कराए।
संपूर्ण समाधान दिवस कर्वी में कुल 57 प्रार्थना पत्र आए 8 का निस्तारण मौके पर किया गया एवं शेष के लिए संबंधित को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया एवं मानिकपुर में 32 में एक, मऊ में 70 में 5, राजापुर में 60 प्रार्थना पत्र में पांच का निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के कारण जिनकी फसलों का नुकसान हुआ है समय से सर्वे करा ले एवं उचित मुआवजा संबंधित को उपलब्ध करवाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र लेकर आए जगमोहन ग्राम बनाड़ी विकासखंड कर्वी ने समस्या रखी कि मेरी धान की फसल बरसात के कारण नुकसान हो गया है जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया कि पैमाइश कराकर नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जाये।
संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट : संजय मिश्रा






