चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल के पर्यवेक्षण में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण: संदिग्ध अपराधियों,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना भरतकूप क्षेत्र के मड़फा,मानपुर,यादवपुरा और कुलुआमाफी के जंगल में एवं प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी,थानाध्यक्ष बहिलपुरवा सत्यमपति त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना बहिलपरवा क्षेत्र के माडो बाँध,ददरीमाफी के जंगल में कॉम्बिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा जंगल में की जी रही कॉम्बिंग का उद्देश्य जनपद के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है,संवेदनशील इलाकों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख गैंग वार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोकथाम करना है साथ ही पुलिस की सक्रियता से जनता में सुरक्षा का भाव पैदा होगा।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






