चित्रकूट -ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना राजापुर पुलिस टीम ने मेले में खोए बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।
रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह और उनकी टीम द्वारा हनुमान मंदिर राजापुर के पास लगे मेले में अपने परिजनों से बिछड़े बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया।आज दिनांक 02/12/2025 को हनुमान मंदिर राजापुर मेले में 03 वर्षीय का बालक विनय कुमार खो गया था। पुलिस टीम ने तत्परता से बालक के परिजनों को ढूंढ कर पिता मनोज कुमार पुत्र श्रीपाल कुमार निवासी एरई थाना धाता जिला फतेहपुर को सकुशल सुपुर्द किया।
चित्रकूट -ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना राजापुर पुलिस टीम ने मेले में खोए बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।