रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट! भाजपा-चित्रकूट ने सेवा पखवाड़ा अभियान ( 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ) की मण्डल कार्यशालाएं आयोजित की।
इस कार्यशालाओं में अलग अलग स्थानो पर मुख्यातिथि जिला से तय किए गए तथा अध्यक्षता मण्डल अध्यक्षों ने की।
कार्यशाला में मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारीगण, मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री, शक्तिकेन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
भरतकूप मण्डल की कार्यशाला में कार्ययोजना साझा करते हुए मुख्यअतिथि जिला महामंत्री तथा सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला संयोजक आलोक पाण्डेय ने कहा कि हमारा हर पर्व स्वदेशी का संकल्प पर्व बने। हम जो भी स्थानीय स्तर पर बनने वाला सामान खरीदें तो उसके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में साझा करते हुए लिखे गर्व से कहो यह स्वदेशी है।स्वदेशी से आत्मनिर्भर विकसित भारत संकल्प पूर्ण होगा।सेवा पखवाड़ा में हर कार्यकर्ता सेवा का संकल्प लें।कार्यकर्ता अपने कार्यक्षेत्र में मोदी जैसे सेवक बने। मोदी का जीवन सेवा का जीवंत उदाहरण है। आगामी पंचायत चुनाव, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव पर चर्चा करते हुए आलोक पाण्डेय जी ने आगे कहा कि पंचायत चुनाव पर हर सीट पर कार्यकर्ता ही चुनाव लड़े। ऐसी योजना हम सबको मिलकर करनी है। मतदाता सूची में एक भी अवैध मतदाता रहने न पाए। 1 जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले हर छात्र व युवा का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करना है। मतदाता सूची में हर नवमतदाता का नाम शामिल हो। स्नातक निर्वाचन में ज्यादा से ज्यादा स्नातक मतदाता बनाएं।
साथ ही मण्डल स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करके रक्तदान करना है और दूसरे लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। 25 सितंबर को सभी बूथ पर पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई जाएगी।
मण्डल अध्यक्ष प्रमोद पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सभी अभियानों को सफल बनाना है। सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर सहभाग करके कार्यक्रम आयोजित कराएं।
कार्यशाला का संचालन मण्डल महामंत्री तथा अभियान के संयोजक विनय उपाध्याय ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी जी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शिवरामपुर मण्डल में भी कार्यशाला आयोजित हुई तथा जिसके मुख्य अतिथि दिनेश तिवारी तथा अध्यक्षता ओमप्रकाश मिश्र ने की। मण्डल कार्यशाला में रक्तदान कैम्प, स्वास्थ्य शिविर, स्वदेशी मेला, स्वच्छता अभियान, प्रदर्शनी, संगोष्ठी जैसे अनेकों कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई
मण्डल कार्यशाला में सुरेश अनुरागी, सच्चिदानंद गर्ग, विनय, विकास, रमाकांत, शारदा विश्वकर्मा, रामबरण कुशवाहा, व्यंकटेश, राममिलन कोटार्य, सनत, आशीष, राजेन्द्र, भानु, सुरेश गुप्ता, राकेश, श्रवण, के साथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






