Home / Events / चित्रकूट -डीएम ने ग्राम पंचायत सिद्धपुर कैंप में फार्मर रजिस्ट्री का किया औचक निरीक्षण

चित्रकूट -डीएम ने ग्राम पंचायत सिद्धपुर कैंप में फार्मर रजिस्ट्री का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा आज विकासखंड कर्वी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिद्धपुर बन रहे फार्मर रजिस्ट्री का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व कार्यों और सचिवालय की व्यवस्थाओं का सघन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ग्राम पंचायत सिद्धपुर हेतु निर्धारित 328 के लक्ष्य के सापेक्ष 44 फार्मर रजिस्ट्री अभी अवशेष हैं। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निर्देशित किए ।
मौके पर उपस्थित लेखपाल को आधार अप्रूवल की प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण करने तथा लंबित नाम संशोधनों को आज ही निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की जा रही है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

किसानों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें कैंप में आमंत्रित किया जाए ताकि शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अतिशीघ्र पूर्ण हो सके।

जिन व्यक्तियों के पास भूमि उपलब्ध नहीं है, उन्हें अपात्र घोषित करते हुए उनकी सूची उपनिदेशक कृषि को प्रेषित की जाए ताकि अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री न होने की स्थिति में संबंधित कृषक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उर्वरक सब्सिडी व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

तत्पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा पंचायत सचिवालय के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे की भी निरीक्षण की गई सचिवालय की बाउंड्रीवॉल का कार्य भूमि विवाद के कारण बाधित होने पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही लेखपाल, सचिव और ग्राम प्रधान को आपसी समन्वय से तत्काल निस्तारण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
लाइब्रेरी हॉल छोटा होने की समस्या पर उन्होंने निर्देशित किया कि वर्तमान में ग्राम प्रधान कक्ष में कुर्सियों की व्यवस्था कर वैकल्पिक रूप से पुस्तकालय का संचालन शुरू किया जाए।
अन्नपूर्णा भवन में बने रैंप के मानक के अनुरूप न होने पर सचिव को निर्देशित किए कि उसे तत्काल ठीक कराने तथा परिसर में मिट्टी भराई कराकर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान, सचिव और लेखपाल को संयुक्त रूप से समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही, ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु ग्राम पंचायत में मुनादी कराने का भी निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू, उपनिदेशक कृषि राजकुमार, ग्राम प्रधान रामकिंकर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

[post-views]
Share
Now