Home / News / चित्रकूट: डीएम व एसपी ने बनकट तालाब पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

चित्रकूट: डीएम व एसपी ने बनकट तालाब पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट – मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी सदर सुश्री पूजा साहू एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा की उपस्थिति में मूर्ती विसर्जन स्थल बनकट तालाब का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ किसी भी प्रकार अव्यवस्था होने पर तत्काल अवगत कराये जाने तथा मूर्ति विसर्जन करने आये श्रद्धालुओं से अपील किया गया कि अत्यधिक गहरे पानी में न जाने,पानी में लगाये गये बैरिकेटिंग के अन्दर ही मूर्ति को विसर्जित करें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now