Home / Breaking News / चित्रकूट – एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य हेतु जनपद चित्रकूट सम्मानित

चित्रकूट – एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य हेतु जनपद चित्रकूट सम्मानित

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – राज्यपाल, उत्तर प्रदेश द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, चित्रकूट के आपसी समन्वय एवं विशेष प्रयासों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण कराने के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद चित्रकूट को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनपद में कुल 13,560 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल के समक्ष दिनांक 13 अगस्त 2026 को उपस्थित होकर मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट देवी प्रसाद पाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया गया।

जिलाधिकारी, चित्रकूट के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर किए गए इस महत्वपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जनपद चित्रकूट के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वित प्रयासों से किशोरियों के स्वास्थ्य एवं भविष्य की सुरक्षा की दिशा में किए गए सराहनीय कार्य का परिणाम है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now