चित्रकूट -आज दिनाँक 31.10.2025 को पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा की उपस्थिति में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय में नियुक्त उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री गंगाधर दुबे की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सेवानिवृत हो रहे उपनिरीक्षक से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें,जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक बनी रहें। आपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं ।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव,प्रभारी निरीक्षक रैपुरा विनोद कुमार शुक्ला, पीआरओ प्रदीप पाल अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






