रिपोर्ट – संजय मिश्रा
चित्रकूट – जनपद चित्रकूट में भरतकूप के पत्थर खदान में बड़ा हादसा। तीन पोकलैंड मशीन व एक डंफर दबे होने की सूचना मिल रही है।बताया जा रहा है कि यह हादसा एमपी जायसवाल की खदान में हुआ हैं। सूत्रों की माने तो तीनों घायल मजदूरों को सतना में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अवैध ब्लास्टिंग का चित्रकूट में बड़ा खेल चल रहा है। बताते है कि रात में चार इंची ब्लास्टिंग के बाद खदान धंसी है। देखा जाए तो खदान संचालक नियमों की अनदेखी कर मजदूरों की जान के साथ खिलवाड कर रहे है। अगर बेंच बनी होती तो शायद खदान के मलबे की चपेट में मजदूर न आते। सवाल यह भी है कि रात में खनन कार्य नही होता तो फिर वहाँ मजदूर क्या कर रहे थे। इस तरह अब तक कई घटना हो चुकी है। लेकिन आज तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। क्योंकि जिम्मेदारों व खदान संचालकों के गठजोड़ की वजह से यह घटनाएं हो रही है।
रिपोर्ट – संजय मिश्रा express news भारत टीबी न्यूज चैनल ब्यूरो चित्रकूट
